मथुरा: उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात पीआरओ एवं उपनिरीक्षक अनुराग चौधरी को पदोन्नति देते हुए निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया है। सोमवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार और बैज लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुराग चौधरी की कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देंगे।
पदोन्नति के बाद निरीक्षक अनुराग चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Posted inउत्तर प्रदेश मथुरा न्यूज