ग्रेटर नोएडा: “जमीन की कीमतें बढ़ीं तो मुआवजा क्यों नहीं?” – विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के हक में खोला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा: “जमीन की कीमतें बढ़ीं तो मुआवजा क्यों नहीं?” – विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के हक में खोला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा: जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों के किसानों के हितों को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी मांग रखी है। विधायक ने प्रशासन को एक विस्तृत पत्र भेजकर सर्किल रेट और किसानों के मुआवजे की दरों में तत्काल बढ़ोतरी करने की आवश्यकता जताई है।
4 साल में 63% तक बढ़े दाम, किसान को क्या मिला?
विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में आंकड़ों के जरिए प्रशासन को घेरा है। उनके दावे के अनुसार:

औद्योगिक भूखंड: पिछले 4 वर्षों में औद्योगिक जमीनों की दरों में करीब 63% की भारी वृद्धि हुई है।
आवासीय भूखंड: आवासीय प्लॉट की कीमतों में भी 53% तक का इजाफा दर्ज किया गया है।
विधायक का तर्क है कि जब जमीनों का बाजार मूल्य (Market Value) इतनी तेजी से बढ़ रहा है, तो किसानों को आज भी पुरानी दरों पर मुआवजा देना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।

पुनर्वास लाभों में भी वृद्धि की मांग
सिर्फ मुआवजा ही नहीं, धीरेंद्र सिंह ने किसानों के पुनर्वास (Rehabilitation) लाभों में भी समुचित वृद्धि की मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने अपनी भूमि देकर विकास की नींव रखी है, उन्हें विकास का सीधा और आनुपातिक लाभ मिलना चाहिए।

“हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं”
विधायक ने प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि विकास की दौड़ में किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की है कि भूमि का उचित मूल्य निर्धारित करने के लिए प्रशासन तत्काल निर्णय ले और नए सर्किल रेट लागू करे।

विधायक की प्रमुख मांगें:
— बाजार मूल्य के हिसाब से सर्किल रेट और मुआवजे में बढ़ोतरी।
–पुनर्वास स्कीम के तहत मिलने वाले लाभों का विस्तार।
किसानों के बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के पुख्ता इंतजाम।

बाइट: धीरेंद्र सिंह, विधायक (जेवर)

“विकास का लाभ उन किसानों तक भी पहुंचना चाहिए जिन्होंने अपनी जमीन देकर क्षेत्र के भविष्य में योगदान दिया है। बाजार दरें बढ़ रही हैं, इसलिए मुआवजे की दरें भी बढ़नी चाहिए।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *