Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटी, चार युवकों की मौत, एक किशोर घायल

Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटी, चार युवकों की मौत, एक किशोर घायल

Hapur News : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में थार सवार चार युवकों की मौत हो गई जबकि 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया। थार में सवार सभी लोग बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजकर 56 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर थार संख्या डीएल 8 सीबीएल 9822 दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है। सूचना पर सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल किशोर को सीएचसी सिम्भावली भेजा गया जबकि चार युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान जोगिंदर 26 वर्ष पुत्र झाझन सिंह निवासी पालपुर थाना बिल्सी जिला बदायूं, सुखबीर 25 वर्ष पुत्र होती लाल, जसवंत 20 वर्ष पुत्र होती लाल निवासी मेवली थाना उघैती जिला बदायूं और रवि 20 वर्ष पुत्र करण सिंह निवासी पुरदलपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं के रूप में हुई है। घायल की पहचान विष्णु 17 वर्ष पुत्र गिरिराज निवासी पालपुर थाना बिल्सी के रूप में हुई है जिसे हल्की चोटें आई हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही मौके और अस्पताल के लिए रवाना हो गए। चार युवकों की मौत से गांवों में मातम छा गया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को हटवाकर सड़क साफ कराई जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

https://gbntoday.com/firozabad-murder-case-boyfriend-girlfriend-shikohabad/

ये भी देखें

https://www.instagram.com/reel/DcssQNGBwBk/?igsi=NHE0MDA1MmpuN2t5