Hapur News : हापुड़ की सिंभावली पुलिस ने शादी के दो दिन बाद पति के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि महिला ने अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर हिंदू युवक से शादी की थी। पुलिस ने उसके पास से दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं।
रामपुर के मंदिर में कराई गई थी शादी
लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने 16 अगस्त को सिंभावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि करीब तीन महीने पहले हल्द्वानी के एक पंडित से शादी के लिए संपर्क किया था। पंडित ने एक गरीब परिवार की लड़की बताकर आर्थिक मदद की बात कही और मंदिर में शादी तय कराई। 14 अगस्त को विनोद अपने परिजनों के साथ रामपुर के शिव मंदिर पहुंचे, जहां पंडित ने सीमा नाम बताकर युवती से शादी कराई। शादी के बाद युवती की मां को एक लाख रुपये और पंडित को 2100 रुपये दिए गए।
रात में जेवर लेकर भागी
विनोद ने बताया कि घर लाने के बाद पत्नी को पायल, कानों की बालियां, चांदी का हार और सोने का मंगलसूत्र पहनने को दिया था। 15 अगस्त की रात करीब दो बजे वह सभी जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
बंगाल की रहने वाली निकली आरोपी
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मसुरा शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के कमार्पोल जिले के दिधिरपार परुलिया कोस्टल क्षेत्र के सोनू शेख की बेटी है। पुलिस के अनुसार कथित मास्टरमाइंड विनोद शास्त्री ने महिला की पहचान छिपाकर उसे हिंदू बताकर शादी कराई थी। विनोद शास्त्री अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-tragic-accident-on-the-hapur-highway-an-un/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/p/DdbZy0QBuA1/?stkn=MWJhNGtsaHRia3hvMw==



