Hapur News : हापुड़ में बदनौली कांड के बाद सियासत तेज, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद को पुलिस ने गांव के बाहर रोका

Hapur News : हापुड़ में बदनौली कांड के बाद सियासत तेज, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद को पुलिस ने गांव के बाहर रोका

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में 4 सितंबर को हुई मारपीट, फायरिंग और पथराव की घटना के बाद मंगलवार शाम राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते उन्हें गांव के बाहर ही बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया। इस दौरान गांव में प्रवेश को लेकर सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

पुलिस ने बाहर रोका तो बाहर ही हुई मुलाकात

पुलिस द्वारा गांव में जाने से रोके जाने के बाद मृतक दीपक उर्फ गोलू के पिता, भाई और अन्य परिजनों को बैरिकेडिंग के पास ही बुलाया गया। सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों से बातचीत करने के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया।

सपा की ओर से दो लाख की मदद, सरकार पर साधा निशाना

सांसद रामजी लाल सुमन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता सौंपी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। गांव में जाने से रोके जाने को उन्होंने तानाशाही बताया और कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार की उचित मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-new-team-announced-for-hapur-agarwal-mahas/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdlWtwThR9L/?stkn=OWpraXhqemtoa2hz