Hapur News : शहर के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले अग्रवाल महासभा के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद आए परिणामों में चौकड़ायत ग्रुप ने बहुमत के साथ अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने सभी पदों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा की।
प्रधान पद पर अतुल चौकड़ायत की बड़ी जीत, 734 वोटों से हराया
प्रधान पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में चौकड़ायत ग्रुप के अतुल कुमार चौकड़ायत ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में अग्रबंधु सेवा ग्रुप के ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले को 734 मतों के अंतर से शिकस्त दी। जीत की खबर आते ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।
प्रमुख पदों पर भी चौकड़ायत ग्रुप आगे, राजेंद्र गुप्ता और विमेश गोयल जीते
पदाधिकारियों के चुनाव में भी चौकड़ायत समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन शानदार रहा। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजेंद्र गुप्ता ने 1358 वोटों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। मंत्री पद पर विमेश गोयल ने 296 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।
नई कार्यकारिणी में कौन-कौन बना पदाधिकारी
इस चुनाव में कनिष्ठ उपप्रधान पद पर नवीन गर्ग, वरिष्ठ उपमंत्री पद पर हिमांशु गोयल, कनिष्ठ उपमंत्री पद पर अमित गोयल सिंपल, कोषाध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल राम को 1571 मत, उपकोषाध्यक्ष पद पर अनुज गर्ग को 1243 मत मिले। इसके अलावा लेखा निरीक्षक पद पर आशीष विजय गुप्ता और उप लेखा निरीक्षक पद पर अरुण जिंदल विजयी घोषित हुए।
11 में से 7 सीटों पर चौकड़ायत ग्रुप का कब्जा, छावनी ग्रुप को 4 सीटें
पदाधिकारियों के कुल 11 मुख्य पदों में से अतुल चौकड़ायत के नेतृत्व वाले चौकड़ायत ग्रुप ने 7 पर जीत दर्ज की जबकि ललित अग्रवाल समर्थित छावनी ग्रुप को 4 सीटों पर ही जीत मिल सकी।
कार्यकारिणी चुनाव में युवाओं का जलवा, राघव अग्रवाल ने हासिल किए सबसे ज्यादा वोट
अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी के लिए 42 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 21 प्रत्याशियों को समाज के मतदाताओं ने चुना। इस चुनाव में युवाओं का खास दबदबा देखने को मिला। राघव अग्रवाल खजांची ने पूरे चुनाव में सबसे ज्यादा 2497 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनके बाद अभिषेक गर्ग को 2474, गोपाल जिंदल को 2100, मुदिल बंसल को 2068, डॉ आशीष अग्रवाल को 1938 और दीपक बंसल जागरण वाले को 1935 वोट मिले। इसके अलावा आशीष मित्तल, हर्षित अग्रवाल, आयुष गर्ग, मोहित अग्रवाल, शुभम सिंघल, मुदित गोयल, सौरभ गोयल, मोतीराम बारदाने वाले, विवेक गोयल सर्राफ, रक्षक गुप्ता, जतिन गोयल सर्राफ, अंकुर जिंदल, गौरव गर्ग, दीपक अग्रवाल फोटो वाले और दीपक सिंघल कंप्यूटर वाले भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजयी रहे।
समाज ने दी नई टीम को बधाई
चुनाव परिणाम आने के बाद समाज के गणमान्य लोगों ने नव निर्वाचित प्रधान और पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि नई टीम समाज के विकास और एकजुटता के लिए मिलकर काम करेगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-thieves-target-an-empty-house-in-hapur-mak/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdlDvx8BWDI/?stkn=d2doNXltNHQ5eDRo




