Hapur News : हापुड़ में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने जारी किया आदेश

Hapur News : हापुड़ में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने जारी किया आदेश

Hapur News : हापुड़ जिले में 23 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के कारण लिया गया है। गुरुवार रात 9 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किया है।

नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी

आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत जिले के परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। यह अवकाश जिले के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा और नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-district-magistrate-conducts-inspection-ah/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dey-I4fB3YL/?mdxt=eG52M2JzeHptZHV5

1 Comment

Comments are closed