Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के चलते 23 से 25 नवंबर तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की आशंका के चलते प्रशासन ने 23 नवंबर को अलग से छुट्टी घोषित की है।

डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने रविवार को 23 नवंबर के अवकाश का आदेश जारी किया। यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों, अशासकीय सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था के चलते छुट्टी रहेगी।
तीनों दिन का अवकाश इस तरह रहेगा
23 नवंबर को गंगा मेले के चलते अवकाश रहेगा, 24 नवंबर को गुरु पूर्णिमा का राजकीय अवकाश है, जबकि 25 नवंबर को डीएम कविता मीना के निर्देश पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इस तरह जिले के सभी संबंधित विद्यालय लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
स्कूल खुले तो होगी कार्रवाई
डीएम कविता मीना ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे। छुट्टी के दिन कोई स्कूल खुला मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश की प्रतियां शिक्षा विभाग के अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई हैं।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-tragic-accident-during-play-in-pilkhuwa-tw/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgCdLD7hJMX/?avpt=MWg2Nmo1ZDFndnB2OA==



