Hapur News : हापुड़ के धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित साईं नाथ फूड्स में मंगलवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। नमकीन बनाने वाली इस फैक्ट्री में बेसन के भंडारण और मानकों में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने 1750 किलो बेसन सीज कर दिया। सीज किए गए बेसन की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने मौके से बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत जांच
यह कार्रवाई दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत की गई। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देशन में चल रहा है।
इतने पहुंची टीम, तीन नमूने लिए
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार रात करीब आठ बजे एमजी रोड स्थित साईं नाथ फूड्स का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की। बेसन में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 1750 किलो बेसन सीज कर दिया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।
त्योहार तक जारी रहेगा अभियान
सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-mass-wedding-of-162-couples-held-in-garhmu/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfUQHdShZHJ/?mdxt=MmUweTV2NHYyajhi





Pingback: Hapur News : बाबूगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी समेत दो शातिर दबोचे - GBN Today