Hapur News : हापुड़ ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर टीम ने ब्लॉक परिसर में ही उसे 5 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से की थी शिकायत
आरोप है कि सालेपुर कोटला निवासी सलमान से परिवार रजिस्टर की नकल देने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। इससे परेशान होकर सलमान ने 30 अक्टूबर को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। उसने बताया था कि काम के बदले उससे 5 हजार रुपये की पहली किस्त मांगी जा रही है।
जाल बिछाकर पकड़ा गया आरोप
शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही सुशील खारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। एंटी करप्शन यूनिट के प्रभारी राहुल देव तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-food-department-raids-factory-producing-co/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfRh57ah3FN/?vrfl=dXc1YTl3bXlxYmJ3



