Hapur News : हापुड़ में दुकान पर ताला जड़कर पांच लाख का सामान हड़पने का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर हंगामा

Hapur News : हापुड़ में दुकान पर ताला जड़कर पांच लाख का सामान हड़पने का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर हंगामा

Hapur News : हापुड़ में एक दुकान पर जबरन ताला लगाकर करीब पांच लाख रुपये का सामान हड़पने और विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार संदीप शर्मा आवास विकास कॉलोनी के निवासी हैं और मोहल्ले में ही उनकी दुकान है जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। आरोप है कि 18 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ दबंग उनकी दुकान पर पहुंचे और जबरन ताला लगा दिया। दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान हड़पने की नीयत से यह कदम उठाया गया।

विरोध पर आंख में आई चोट

पीड़ित के अनुसार जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और आरोपियों से ताला खोलने और सामान वापस करने की मांग की। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और रेलिंग से नीचे गिराने का प्रयास किया। इस हमले में उनकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

एसपी कार्यालय पर सर्व समाज का धरना प्रदर्शन

घटना के तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोशित श्री ब्राह्मण सभा, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और सर्व समाज के लोगों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों को मीटिंग रूम में बुलाकर बातचीत की।

पुलिस अधिकारियों से हुई नोंकझोंक

बातचीत के दौरान मौके पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है जो कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।

धरने में यह लोग रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट दीपक चौहान, सभासद रुद्रराक्ष त्यागी, भाकियू संरक्षक नीरज गुर्जर, युवा विंग जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, राजेश्वर त्यागी, मनोज भारद्वाज, पीड़ित संदीप शर्मा, मनिक मुखिया, दीनू ठाकुर, रोहित सिरोही, बोबी पाठक, प्रशांत त्यागी, पवन शर्मा, रतनलाल शर्मा, विक्की शर्मा, प्रेमवीर चौधरी, जयविंदर गुर्जर, डॉ करुण शर्मा और निशांक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-dm-and-sp-visit-brijghat-to-inspect-prepar/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dewa3zkBGM_/?cplk=NHppbHMydXE3b29t