Hapur News : हापुड़ में बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे डीएम कविता मीना और एसपी मधुबन कुमार सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेला मैप के जरिए तैयारियों को देखा और सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
घाटों से लेकर पार्किंग तक का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बृजघाट, खादर घाट और ललित घाट पर स्नान घाटों की क्षमता का जायजा लिया। मुख्य सड़कों, वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का रोड मैप भी देखा गया। इसका मकसद मेले के दौरान आने वाली भीड़ और यातायात को व्यवस्थित रखना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के प्रवेश द्वारों पर बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएंगे जिनमें घाटों, रास्तों और जरूरी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
एसपी ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था मेला मैप के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने पुलिस चौकी, कंट्रोल रूम, चिकित्सा शिविर, खोया पाया केंद्र, अग्निशमन केंद्र और पेयजल प्वाइंटों की लोकेशन का भी निरीक्षण किया।

समय से पहले पूरी होंगी सभी व्यवस्थाएं
डीएम कविता मीना ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले की सभी व्यवस्थाएं मेला मैप के अनुसार समय से पूरी कराई जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को जमीन पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-martyrs-honored-on-police-commemoration-da/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dewfnjvhsoe/?dlrf=MTJneWplZHJodGh0NQ==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में दुकान पर ताला जड़कर पांच लाख का सामान हड़पने का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी कार्