Hapur News : हापुड़ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शातिर ठग खुद को बैंक अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को डराते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार का है जहां ठगों ने जगजीत सिंह को जाल में फंसाकर करीब 7 लाख 28 हजार रुपये ठग लिए।
धमकी देकर खाते से ट्रांसफर कराए रुपये
पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अलग अलग मामलों में फंसाने की धमकी दी और नुकसान पहुंचाने की बात कही। लगातार दबाव बनाने के कारण जगजीत घबरा गए और ठग की बातों पर भरोसा कर लिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से उनके खाते से 7.28 लाख रुपये अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम कटने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि साइबर टीम मोबाइल नंबर और बैंक खातों के लेनदेन की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-food-department-raids-babugarh-adulterated/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeioxRMBizl/?obrf=N252NGV2NG05cGxs





Pingback: Hapur News : हापुड़ में घी फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 5.34 लाख का माल सीज - GBN Today