Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने देर रात मोदीनगर रोड पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना में संचालित घी फैक्ट्री पर छापा मारा। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेश और डीएम कविता मीना के निर्देश पर की गई।
890 किलो घी और रिफाइंड जब्त, चार नमूने जांच को भेजे
जांच के दौरान परिसर में करीब 892 किलो घी, एक टिन रिफाइंड पाम ऑयल और 30 किलो क्रीम मिली। मिलावट की आशंका पर टीम ने चार नमूने जांच के लिए लिए। मौके से करीब 890 किलो घी और 14 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल जब्त कर सीज किया गया जिसकी कीमत करीब 5.34 लाख रुपये बताई जा रही है।
गंदगी और नॉन फूड ग्रेड ड्रम में मिला घी
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कई खामियां सामने आईं। फैक्ट्री में घी बनाने के उपकरण, भंडारण बर्तन और प्रोसेसिंग एरिया में गंदगी मिली। घी को नॉन फूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में रखा गया था। मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स के नाम से चल रही इस फैक्ट्री के संचालक को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-cybercriminals-on-the-prowl-in-hapur-swind/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DehzTOQz3L2/?cplk=MXI1NHlmNGJnYmFxcw==





Pingback: Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक घायल - GBN Today