Hapur News : बाबूगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी क्रीम और तेल नष्ट

Hapur News : बाबूगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी क्रीम और तेल नष्ट

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बांगड़पुर में एक डेयरी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मिलावट के संदेह में 18 किलोग्राम क्रीम और करीब 25 लीटर तेल और वनस्पति के मिश्रण को मौके पर ही नष्ट किया गया। छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।

सुबह 10 बजे की गई छापेमार कार्रवाई

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गांव मुजफ्फरा बांगड़पुर में गजेंद्र सिंह की डेयरी पर पहुंची। टीम ने वहां से क्रीम, रिफाइंड, दही और दूध के एक-एक नमूने जांच के लिए लिए। सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा ताकि उनकी गुणवत्ता की जांच हो सके।

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त और जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि विभाग लगातार निरीक्षण कर नमूने ले रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-crackdown-on-adulteration-in-hapur/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DegQjv-hPhQ/?obrf=b2tzY3FkYzA3aGgz