Hapur News : हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

भीमनगर निवासी के रूप में हुई पहचान

हादसे में महिला का शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहल्ला भीमनगर निवासी अंजू पत्नी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी अंजू

परिजनों के अनुसार अंजू काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-12-foot-long-python-found-in-a-hapur-templ/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeKF-rLBkQJ/?stkn=bWl2anVjajc5Z2d4