Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से लदा कैंटर पलटा, चालक घायल

Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से लदा कैंटर पलटा, चालक घायल

Hapur News : हापुड़ में सोमवार रात करीब 9 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 64 के पास हुआ। दुर्घटना में चालक राजेश शर्मा घायल हो गए, जबकि परिचालक बबलू को मामूली चोटें आईं।

संभल से सोनीपत जा रहा था कैंटर

कैंटर संभल से आलू लादकर सोनीपत जा रहा था। किलोमीटर 64 के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।

घायल चालक अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याना भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सड़क पर बिखरे आलू हटवाकर यातायात को दोबारा सामान्य कराया।

पुलिस ने दी जानकारी

थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। वाहन मालिक को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-tb-staff-in-hapur-staged-a-protest-by-wear/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/p/DeH10dihXwn/?stkn=MXI3bnBhaXFhcDQxeg==