Hapur News : हापुड़ में सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हंगामा, पुतला फूंका, कई नेता हिरासत में

Hapur News : हापुड़ में सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हंगामा, पुतला फूंका, कई नेता हिरासत में

Hapur News : हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बुलंदशहर रोड स्थित सपा कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले। उनके हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां थीं। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किया जिससे पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बावजूद कार्यकर्ता तहसील चौराहे और मेरठ तिराहा स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे और धरना दिया।

पुलिस से नोकझोंक के बाद पुतला फूंका

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। सपा जिला कार्यालय पर भी पुतले में आग लगाई गई। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, पदम सिंह, इकबाल कुरैशी, अय्यूब सिद्दीकी, संजय गहलोत और अमित समेत कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में थे।

 

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-leopard-dies-after-coming-into-contact-wit/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeEKE6whYWE/?stkn=YmNtN2U1aHd5bTFz  

1 Comment

Comments are closed