Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानकचौक में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत होने का मामला सामने आया है। तेंदुए का शव गांव के जंगल की ओर आम के पेड़ के पास से गुजर रही 11 हजार की एचटी लाइन के नीचे पड़ा मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई।
ग्रामीणों ने दी सूचना, वन विभाग ने किया निरीक्षण
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर की तरफ एलटी बिजली लाइन जा रही है जिसके पास एक आम का पेड़ है। शनिवार रात तेंदुआ करंट से झुलसकर मर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुआ किसी तरह बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।





Pingback: Hapur News : हापुड़ में सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हंगामा, पुतला फूंका, कई नेता हिरासत में - GBN Tod