Hapur News : पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Hapur News : पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Hapur News : हापुड़ में शनिवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद एक युवक गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर की चोटी पर देखकर गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

दोपहर पुलिस को टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नानपुर चौकी प्रभारी और 112 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

अमरोहा का रहने वाला है युवक

युवक की पहचान अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी फैज के रूप में हुई है। वह मेरठ के शाहजहांपुर गांव में किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि टावर पर चढ़ने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने फैज को शाम साढ़े पांच बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया और इलाज के लिए किठौर सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-elderly-man-dies-after-suffering-electric/ 

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeCN4RAhusz/?stkn=MTF5cjkwbHViMzdq