Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस वाहन डिवाइडर से टकराया, सिपाही की इलाज के दौरान मौत

Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस वाहन डिवाइडर से टकराया, सिपाही की इलाज के दौरान मौत

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस के सरकारी वाहन के हादसे का शिकार होने से एक सिपाही की मौत हो गई। हादसा तेईस सितंबर की शाम करीब छह बजे का बताया जा रहा है। पुलिस विभाग की टाटा सूमो गोल्ड गाड़ी शाहजहांपुर से नोएडा में वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रही थी। गाड़ी मुजफ्फरनगर के जसोई गांव निवासी सिपाही सुमित कुमार सैनी चला रहे थे।

डिवाइडर से टकराने के बाद गंभीर रूप से हुआ घायल

एक्सप्रेसवे पर बहादुरगढ़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सदरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल भेजा गया। वहां से भी सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया।

मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

होमगार्ड सोनू और एसएसआई नवीन कुमार गौतम घायल सिपाही को लेकर मेरठ पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान सुमित कुमार सैनी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-ajit-carrying-a-reward-of-%e2%82%b950000-used-to-flee-before-police-raids-arrested-in-shahjahanpur/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdqiBMozung/?stkn=bmF2M2VtMDdnOXl5