Hapur News : हापुड़ में मंगलवार को राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बदनौली कांड के मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
व्यक्तिगत विवाद को जातीय रंग न देने की अपील
ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष भानु सिद्धू ने कहा कि चार सितंबर को गांव बदनौली में हुआ विवाद व्यक्तिगत था, उसे जातीय और सामाजिक रंग देकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। किसी परिवार के सदस्य के चले जाने पर उस परिवार को गंभीर हालात से गुजरना पड़ता है। वहीं अगर किसी निर्दोष व्यक्ति या परिवार को जबरन इस मामले में जोड़ा जाता है तो उसे भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निर्दोष के साथ अन्याय न हो
जिलाध्यक्ष विनय बाना ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया जाए उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों की जांच हो
युवा जिलाध्यक्ष मनिंदर मसंद ने कहा कि पुलिस को बदनौली घटना से जुड़े दोनों पक्षों की शिकायतों, बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही साजिश और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक प्रचार से जुड़े मामलों की भी जांच होनी चाहिए।
सीओ ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान दयापाल सिंह, करणवीर सिंह, धर्मेंद्र सराव, प्रिंस मसंद, योगेंद्र सिद्धू, संगीता चौधरी, उज्जवल सिरोही और श्लेष चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-political-activity-intensifies-in-hapur-fo/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Ddl-3HKh3g7/?stkn=MWw0djhiNjdrb3c3ZQ==




