Hapur News : हापुड़ के खाई बाजार में कपड़े की दुकान में दो लोगों में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Hapur News : हापुड़ के खाई बाजार में कपड़े की दुकान में दो लोगों में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। खाई बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में दो लोगों के बीच हाथापाई हो गई। दुकान के अंदर हुई इस झड़प से आसपास के दुकानदारों और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लेनदेन के विवाद में भिड़े दोनों पक्ष

स्थानीय लोगों और शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दुकान पर हुई कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-competitions-held-in-schools-and-cleanline/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdbXTNThP6l/?stkn=N3BuYmRwaTlyOGk2