उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: सात पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, जल्द आ सकती है एक और सूची

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: सात पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, जल्द आ सकती है एक और सूची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक गतिशील और दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार सुबह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि देर शाम तक तबादलों की एक और नई सूची भी जारी की जा सकती है।

स्थानांतरित पीसीएस अधिकारियों की सूची:

निधि पाण्डेय: उप जिलाधिकारी, लखनऊ से पद बदलकर ‘जन भवन’ में कम्पट्रोलर के पद पर तैनाती दी गई है।
ज्योति राय: अपर जिलाधिकारी / अपर आयुक्त, आजमगढ़ (वि/रा) को बलरामपुर मंडल भेजा गया है।
संदीप केला: नगर मजिस्ट्रेट, बांदा से पदोन्नत/स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर बनाया गया है।
दिनेश चंद्र: उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर को नया नगर मजिस्ट्रेट, बांदा नियुक्त किया गया है।
दिव्या ओझा: उपजिलाधिकारी, चंदौली को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली के पद पर भेजा गया है।
विनय कुमार सिंह: नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज को बदलकर नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्कर्ष श्रीवास्तव: नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर को स्थानांतरित कर नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *