Hapur News : भाकियू लोकहित की अनूठी पहल, बुलडोजर पर चढ़कर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

Hapur News : भाकियू लोकहित की अनूठी पहल, बुलडोजर पर चढ़कर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

Hapur News : सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन लोकहित के पदाधिकारियों ने सेवा और स्वागत की अनूठी मिसाल पेश की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर हापुड़-मेरठ सीमा से गुजर रहे शिवभक्तों का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कांवड़ मार्ग पर बुलडोजर से फूल बरसाने का दृश्य देखते ही बन रहा था।

कांवड़ियों को किया गया जलपान और प्रसाद वितरण

भाकियू लोकहित के जिलाध्यक्ष हरीश हूण के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांवड़ मार्ग पर पहुंचे। यहां गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को ठंडा पानी, फल और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

एकता और भाईचारे का दिया संदेश

इस अवसर पर हरीश हूण ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन हमेशा समाज सेवा और धार्मिक परंपराओं के सम्मान के लिए तत्पर रहता है। कांवड़ियों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *