Hapur News : हापुड़ में कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, दो पर केस दर्ज

Hapur News : हापुड़ में कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, दो पर केस दर्ज

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गांव अल्लीपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कक्षा 11 की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानाचार्य और एक पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित पिता के अनुसार उनकी छोटी बेटी उक्त कॉलेज में पढ़ती है। 9 जुलाई को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दूसरे पीरियड में प्रधानाचार्य महेशचंद्र शर्मा, निवासी आनंदलोक त्यागीनगर हापुड़, ने छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि चॉकलेट लेने से इनकार करने पर प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद छात्रा वहां से निकलकर घर आ गई।

धमकी और दबाव का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने छात्रा को नए कपड़े और अन्य प्रलोभन देने की बात कही। इससे डरी सहमी छात्रा ने घर आकर अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई और कॉलेज छोड़ने की इच्छा जताई। 18 जुलाई को पिता-पुत्री ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत भी दी। आरोप है कि शिकायत के बाद से प्रधानाचार्य कॉलेज नहीं आया और प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही प्रधानाचार्य के मित्र और पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, निवासी बछलौता, ने फोन पर परिवार को धमकाया और छात्रा की बदनामी व शादी में बाधा डालने की बात कही।

पुलिस का बयान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर महेशचंद्र शर्मा और राजकुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *