Hapur News : 6 दिन बाद मिला हरिद्वार से बिछड़ा संभल का कांवड़िया

Hapur News : 6 दिन बाद मिला हरिद्वार से बिछड़ा संभल का कांवड़िया

Hapur News : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते समय साथियों से बिछड़े जिला संभल के थाना नखासा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय निवासी कांवड़िया सतीश 6 दिन बाद सकुशल बरामद हुआ। परिजन और साथी लगातार उसकी खोज में लगे थे।

29 जुलाई को गया था हरिद्वार, 31 को हुआ लापता
सतीश के पिता शंकर ने बताया कि उनका बेटा 29 जुलाई को कुछ साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। 31 जुलाई को कांवड़ उठाने के बाद वह साथियों से अलग हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वे थाना नखासा पहुंचे और पुत्र के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

तारपुर गोल चक्कर पर मिला अकेला कांवड़िया
इस बीच गुरुवार रात थाना देहात पुलिस गश्त के दौरान ततारपुर गोल चक्कर पर एक कांवड़िये को अकेला खड़ा देखकर रुकी। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश और पता संभल बताया। पुलिस को शक हुआ तो तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी पारस मलिक को दी गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा, जताया आभार
थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर सतीश से पूछताछ की और थाना नखासा पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। देर रात थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने सतीश को सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

सीओ ने की पुष्टि
इस संबंध में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कांवड़िया सतीश को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *