Hapur News : हापुड़ में एसएसवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने संभाली टीबी और नशा मुक्ति की कमान, शपथ लेकर बने जन-जागरूकता के दूत

Hapur News : हापुड़ में एसएसवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने संभाली टीबी और नशा मुक्ति की कमान, शपथ लेकर बने जन-जागरूकता के दूत

Hapur News : हापुड़ में केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को 38 यूपी बटालियन एनसीसी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ के सभागार में टीबी जागरूकता और नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों से आए एनसी कैडेटों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर जानकारी ली और नुक्कड़ नाटक के जरिए आम लोगों को टीबी और नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि टीबी संक्रामक रोग है लेकिन इसका पूरा इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, वजन घटना, बुखार, रात में पसीना और बलगम में खून जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से टीबी की जांच और दवाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही हैं।

जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने कैडेटों को टीबी के लक्षण, बचाव, पोषण और रोगियों के प्रति सामाजिक सहयोग की जरूरत समझाई। उन्होंने कहा कि अनुशासित और जागरूक युवा होने के नाते एनसीसी कैडेट अपने घर, स्कूल और मोहल्ले में इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी कैडेटों ने नशा न करने की शपथ ली। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक और सामाजिक नुकसान को भी दर्शाया गया।

इस मौके पर 38 यूपी बटालियन एनसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल वजयंत शारदा, रिसालदार मेजर संजय कुमार धामा, जीसीआई अंजना, वीपीओ लेफ्टिनेंट संजय भाटी और सीटीओ आकाश मालवीय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *