कानपुर। गंगा के परमट घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ नहाने गए 5 दोस्तों में से 3 गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें से 2 दोस्तों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है।
क्या है पूरा मामला?
ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित परमट घाट पर ये पांचों दोस्त गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। नहाते समय अचानक पानी की गहराई को भांप नहीं पाए और तीन दोस्त डूबने लगे। शोर मचाने पर वहां मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और 2 युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद से ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों की मदद से लापता बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एहतियातन मौके पर भीड़ को हटाकर रेस्क्यू टीम को काम करने की पूरी जगह दी गई है।
क्षेत्रीय पुलिस और बचाव दल के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और डूबे हुए बच्चे को खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
