नोएडा: सर्फाबाद में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, समलैंगिक रिश्तों के विरोध और शादी के प्रस्ताव ने ली जान

नोएडा: सर्फाबाद में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, समलैंगिक रिश्तों के विरोध और शादी के प्रस्ताव ने ली जान

नोएडा: थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्राम सर्फाबाद में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। हत्या की वजह समलैंगिक रिश्ते और शादी के एक अजीबोगरीब प्रस्ताव से जुड़ी निकली।

क्या थी हत्या की वजह?

​पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहम्मद शफीक (45 वर्ष) ने बताया कि उसके और मृतका फूलजहाँ के बेटे के बीच समलैंगिक संबंध थे। मृतका फूलजहाँ को आरोपी का अपने बेटे के साथ मिलना-जुलना और उनके रिश्ते बिल्कुल पसंद नहीं थे।

​आरोपी चाहता था कि वह किसी भी तरह मृतका के बेटे से मिलता रहे, इसलिए उसने अपनी मौसी की लड़की की शादी मृतका के बेटे से कराने का प्रस्ताव रखा था। उसे लगा था कि रिश्तेदारी होने के बाद उसका घर आना-जाना आसान हो जाएगा। लेकिन फूलजहाँ लगातार इस शादी के लिए मना कर रही थी।

वारदात वाली रात क्या हुआ?

​15 अप्रैल 2026 को आरोपी एक बार फिर शादी का प्रस्ताव लेकर फूलजहाँ के पास गया था। जब फूलजहाँ ने फिर से इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा। उसने आक्रोश में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फूलजहाँ की हत्या कर दी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया।

टिवोली फार्म हाउस के पास से गिरफ्तारी

​सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को टिवोली फार्म हाउस के पास से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

आरोपी का विवरण

​गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सर्फाबाद (सेक्टर-73) में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *