Hapur News : हापुड़ में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, छिजारसी टोल पर 54 क्विंटल संदिग्ध पनीर पकड़ा

Hapur News : हापुड़ में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, छिजारसी टोल पर 54 क्विंटल संदिग्ध पनीर पकड़ा

Hapur News : पिलखुवा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छिजारसी टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पनीर से भरी तीन गाड़ियों को पकड़ा है। इन गाड़ियों से करीब 54 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद हुआ है। पकड़े गए पनीर की कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पनीर से लदी तीन गाड़ियों को रोका गया। बताया गया कि एक वाहन मुरादाबाद से और दो वाहन संभल से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पनीर के नमूने लिए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ी मात्रा में सिंथेटिक पनीर पकड़े जाने की आशंका से मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग द्वारा मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।