Hapur News : कुछ युवकों ने सड़क के बीच थार और स्कॉर्पियो गाड़ियां खड़ी कर डांस किया। इस दौरान पीछे से सायरन बजाती हुई दो एंबुलेंस पहुंचीं, लेकिन युवकों ने रास्ता खाली नहीं किया। एक एंबुलेंस में मरीज भी सवार था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
थार की छत पर चढ़कर करने लगे डांस
मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक थार और दो स्कॉर्पियो गाड़ियां सड़क से गुजर रही थीं। इसी दौरान युवकों ने गाड़ियां बीच सड़क पर रोक दीं। थार से चार युवक बाहर निकले और उसकी छत पर चढ़कर डांस करने लगे। वहीं, दोनों स्कॉर्पियो में सवार युवक भी उनके साथ नाचते नजर आए।
सायरन बजता रहा, युवक नहीं माने
इसी दौरान वहां से दो एंबुलेंस पहुंचीं। दोनों के सायरन बजते रहे, लेकिन युवक डांस करते रहे और रास्ता खाली नहीं किया। इनमें से एक एंबुलेंस में मरीज भी सवार था। सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों को भी इस वजह से रास्ता नहीं मिल सका। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वाहनों के नंबर ट्रेस कर रही पुलिस
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी वाहनों के नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/greater-noida-authority-new-ceo-dr-balkar-singh-ias-transfer/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfzjLkkOUQt/?vrfl=MTdmZmszdzhjZWY4Zw==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार का मौका, 17 नवंबर से शुरू होगा विशेष अभियान - GBN Today