Hapur News : कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम कविता मीणा को कई काम अधूरे मिले। इस पर उन्होंने ठेकेदार से देरी का कारण पूछा। जवाब में बहाने सुनकर डीएम नाराज हो गईं और लापरवाही पर फटकार लगाई।
ठेकेदार को लगाई फटकार
खादर इलाके में निरीक्षण के दौरान डीएम ने ठेकेदार से कहा कि क्या है भई आज शाम, रोज यही बहाने, मुझे नहीं सुनने ये सब। उन्होंने याद दिलाया कि बुधवार शाम तक जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद काम अधूरे पड़े हैं। डीएम ने सवाल किया कि तय समय सीमा के बाद भी काम पूरा क्यों नहीं हुआ।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीएम ने स्पष्ट कहा कि मेले की तैयारियों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम समय पर पूरे होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और अधूरे काम जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए।
वीडियो हुआ वायरल
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा और जिला पंचायत के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-youth-shot-in-the-back-in-hafizpur-love-af/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dfq2sRuhdkl/?rpxt=MTZuaDUzeDlvNTYycQ==





Pingback: Hapur News : हापुड़ की नहर में बुर्के में लिपटा महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप - GBN Today