गौतमबुद्धनगर/जेवर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित ‘जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के भव्य उद्घाटन और प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे क्षेत्र को एक अभेद्य किले में बदल दिया गया है, जहाँ जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
5-लेयर सुरक्षा और SPG का घेरा
कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए Multi-Layer Security Architecture लागू किया गया है। इसके तहत 5-स्तरीय सुरक्षा घेरा (5-tier security rings) बनाया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली SPG के साथ पुलिस का निरंतर समन्वय जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था की मुख्य बातें:
👉भारी पुलिस बल: उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 5000 अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही PAC, RAF, ATS और CISF की टुकड़ियों को रणनीतिक स्थानों पर उतारा गया है।
👉नो-फ्लाई ज़ोन और एंटी-ड्रोन: पूरे क्षेत्र को ‘रेड ज़ोन’ घोषित किया गया है। किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए Anti-drone teams तैनात हैं।
👉यमुना में पेट्रोलिंग: एयरपोर्ट के समीपवर्ती यमुना नदी होने के कारण जलमार्ग से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Riverine Patrolling (नौका गश्त) की व्यवस्था की गई है।
👉आधुनिक तकनीक: सुरक्षा जांच के लिए DFMD, बैगेज स्क्रीनिंग और कोडेड एंट्री पास का उपयोग किया जा रहा है। पूरे परिसर की निगरानी के लिए एक Integrated Command & Control Dashboard बनाया गया है।
ट्रैफिक और पार्किंग का ‘महाप्लान’
जनसभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने विस्तृत Traffic Diversion Plan लागू किया है:
पार्किंग: 15 निर्धारित स्थलों पर लगभग 20,000 वाहनों (बस, कार, दोपहिया) के खड़े होने की व्यवस्था की गई है।
आपातकालीन सेवा: किसी भी स्थिति से निपटने के लिए NDRF, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें स्टैंडबाय पर हैं। मेडिकल डेस्क और एम्बुलेंस कॉरिडोर भी तैयार किए गए हैं।
महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था
सुरक्षा जांच के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से चेकिंग एन्क्लोजर बनाए गए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सेल सक्रिय है।
