Hapur News : कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले डीएम ने घाटों पर परखी तैयारियां

Hapur News : कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले डीएम ने घाटों पर परखी तैयारियां

Hapur News : आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में 11 नवंबर को जिलाधिकारी कविता मीना ने मेला स्थल और घाटों पर पहुंचकर तैयारियों की व्यवस्था का जायजा लिया।

घाटों पर व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात रूट, हेलीपैड स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा शिविर और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

समय से पूरी करने के दिए निर्देश

संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो। घाटों पर गोताखोरों, नावों और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

श्रद्धालुओं को सुविधा देने पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-bhai-dooj-the-festival-celebrating-the-bon/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfmjaNZB8SW/?rpxt=MWJpY3R3bms4ZGl0aA==