Hapur News : थाना देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ततारपुर गोल चक्कर पर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मेरठ की महिला चला रही थी कार, सीकरी खुर्द के हैं घायल
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 11:45 बजे हुआ। टाटा टियागो कार को श्वेता चला रही थीं, जो मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के मंसूरी गांव की रहने वाली हैं। वहीं बाइक पर कुलदीप कुमार उम्र 40 वर्ष और उनकी मां कृष्णा देवी उम्र 59 वर्ष सवार थे। दोनों गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव के निवासी हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में घायल मां-बेटे को पुलिस ने तुरंत देवनंदनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। थाना प्रभारी पारस मलिक के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच हो रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-car-catches-fire-while-moving-on-upeda-fly/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dfjg_TBhDWo/?mdxt=amJ4MmJ3Zm1henV1



