Hapur News : हापुड़ में बस और ऑटो की आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत

Hapur News : हापुड़ में बस और ऑटो की आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत

Hapur News : हापुड़ के धौलाना-गुलावठी रोड पर प्रीत फैक्ट्री के पास सोमवार को बस और ऑटो टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ऑटो में फंस गया और पुलिस को शव निकालने में करीब 30 मिनट का समय लगा।

मृतक की हुई पहचान

सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गाजियाबाद के झंडापुर निवासी रिंकू पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस धौलाना-मसूरी की ओर से आ रही थी, जबकि ऑटो टेंपो गुलावठी की तरफ जा रहा था। प्रीत फैक्ट्री के पास दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रिंकू उसी में फंस गया। पुलिस ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बताया गया कि बस यात्रियों से भरी हुई थी। हादसे के बाद यात्री बस से बाहर निकल आए और बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। ऑटो सवार युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव वाहन में फंसा हुआ था। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल का मुआयना करने पिलखुवा से मुनीश चंद्र भी पहुंचे और जांच में जुटे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-uproar-at-a-hapur-degree-college-over-the/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfPLI8zhMK1/?cplk=ZXo5OHRvM3Vnenl4