नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी 28/29 अगस्त 2026 की रात लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को जागृति अपार्टमेंट्स के पीछे सर्विस रोड, सेक्टर-71 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल यादव, दीपांशु कुमार और विक्की के रूप में हुई है।
दिल्ली-NCR में करते थे मोटरसाइकिलों की रेकी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली, एनसीआर और नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर दोपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। कई मोटरसाइकिलें इकट्ठा होने के बाद उन्हें दूसरे जनपदों में ले जाकर मजबूरी का हवाला देते हुए अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. निखिल यादव (25 वर्ष)
पुत्र दीपचन्द्र यादव, निवासी ग्राम बहलोलपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।
2. दीपांशु कुमार (20 वर्ष)
पुत्र अनिल कुमार, निवासी हरौडा रोड, सिम्भावली, थाना सिम्भावली, जिला हापुड़। वर्तमान पता ग्राम गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
3. विक्की (24 वर्ष)
पुत्र नगेन्द्र सैनी, निवासी ग्राम बेलवा घाट, थाना पिपराही, जिला शिवहर, बिहार। वर्तमान पता ग्राम गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
फेस-3 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना फेस-3 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।
दर्ज मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर में निम्न मुकदमे पंजीकृत हैं—
– मु0अ0सं0 368/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
– मु0अ0सं0 344/2026, धारा 303(2) बीएनएस
– मु0अ0सं0 273/2026, धारा 303(2) बीएनएस
पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



