
Hapur News : हापुड़ में सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
सीसीटीवी से की लाइव मॉनिटरिंग
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, शिविरों और संवेदनशील स्थानों की लाइव निगरानी की। उन्होंने यात्रा मार्ग की स्थिति, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान 24×7 सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर 5 मिनट के भीतर टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करे। उन्होंने कहा कि मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




