Hapur News : हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा की छात्रा बनी एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी

Hapur News : हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा की छात्रा बनी एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी

Hapur News : मिशन शक्ति फेज-6 के तहत हापुड़ में एक अनूठी पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा निधि को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।

छात्रा निधि ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एक दिन की जिलाधिकारी बनी छात्रा निधि ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को सुना। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत चल रहे महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा, बेटियां किसी से कम नहीं

इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर देश का भविष्य बनेंगी और निधि जैसी छात्राएं पूरे जनपद का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने छात्रा निधि को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें :