
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहाँ एक प्रेमिका ने ‘बदले’ की आग में अंधा होकर अपने ही प्रेमी को धोखे से बेड पर बांधा और फिर उसे जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब आरोपी युवती को गिरफ्तार किया, तो उसके मोबाइल से इस पूरी क्रूरता का लाइव वीडियो भी बरामद हुआ है।
शादी से इनकार बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी युवती प्रेमा का अफेयर उसी की उम्र के किरण के साथ लंबे समय से चल रहा था। दोनों के बीच शादी का वादा भी हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से किरण का मन बदल रहा था और वह शादी से पीछे हट रहा था। प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने की बात प्रेमा को इतनी नागवार गुजरी कि उसने किरण को रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रच डाली।
सेक्स के नाम पर बिछाया मौत का जाल
प्रेमा ने किरण को ‘क्वालिटी टाइम’ बिताने और एंजॉय करने के बहाने अपने रूम पर बुलाया। उसने किरण को BDSM स्टाइल (एक प्रकार का फैंटेसी गेम) में संबंध बनाने का ऑफर दिया। किरण उसकी बातों में आ गया और खेल का हिस्सा बनने को तैयार हो गया। प्रेमा ने योजना के तहत किरण के कपड़े उतरवाए, उसकी आँखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ-पैरों को मजबूती से बेड के चारों कोनों से रस्सी से बांध दिया।
बेड पर जिंदा फूँका, बनाती रही वीडियो
किरण को लगा कि यह सब खेल का हिस्सा है, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपनी मौत के बिस्तर पर बंधा हुआ है। उसे असहाय अवस्था में छोड़ने के कुछ ही मिनटों बाद प्रेमा ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। किरण बेड पर बंधा हुआ तड़पता रहा और चीखता रहा, लेकिन पत्थर दिल प्रेमा ने उसे बचाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया।
पुलिस जांच और चौंकाने वाला खुलासा
इलाके में जली हुई लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो शक की सुई प्रेमा पर जाकर टिकी। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन चेक किया, तो अधिकारियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। मोबाइल में किरण को बांधने से लेकर, पेट्रोल छिड़कने, आग लगाने और उसकी तड़प-तड़प कर हुई मौत तक का पूरा वीडियो मौजूद था।
बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी प्रेमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते हिंसक व्यवहार और सनकीपन को लेकर समाज में बहस छेड़ दी है।

