अमेठी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, शादी से इनकार पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या; गिरफ्तार

अमेठी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, शादी से इनकार पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या; गिरफ्तार

अमेठी: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हत्या के रूप में सामने आया है। अमेठी जिले में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे प्रेमी ने 19 वर्षीय युवती की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। अमेठी पुलिस ने घटना के तीन दिन के भीतर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना 1 जुलाई की है, जब अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रणवीर नगर (जंगल रामनगर) स्थित एक खेत में काजल नाम की युवती का शव मिला था। युवती के पिता अमरजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरजीत सिंह (22), जो प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, ने पूछताछ में बताया कि:
उसकी मृतका से करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

वह शादी करने के इरादे से दिल्ली से अमेठी आया था।

जब युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने युवती का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *