Hapur News : हापुड़ में गढ़ रोड पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, भांजे की मौत व मामा घायल

Hapur News : हापुड़ में गढ़ रोड पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, भांजे की मौत व मामा घायल

Hapur News : हापुड़ में बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 22 वर्षीय नवदीप की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके मामा धर्मेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कोतवाली देहात इलाके की है।

हापुड़ जा रहे थे मामा-भांजा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ततारपुर निवासी धर्मेंद्र अपने भांजे नवदीप के साथ बाइक से हापुड़ जा रहे थे। नवदीप, छावनी निवासी नवराज के बेटे थे। जैसे ही उनकी बाइक गढ़ रोड पर दयाल रीजेंसी के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए।

मौके पर जमा हुई भीड़, पुलिस पहुंची

बाइक पर पीछे बैठे 22 वर्षीय नवदीप की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को अस्पताल भेजा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी गढ़ रोड भेजा गया। पुलिस ने नवदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए हापुड़ की मोर्चरी भेज दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तहरीर आने पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-railways-gift-for-the-garh-ganga-mela-on-k/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/p/DgFkywgNobh/?hvrq=MWF0NGU1cjV5OHd5dA==

1 Comment

Comments are closed