Hapur News : हापुड़ में बच्चों के खेलने को लेकर महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में बच्चों के खेलने को लेकर महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रहनुमा जरीना तरन्नुम और इलमा के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी ने दी कार्रवाई की जानकारी

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-police-hold-key-meeting-on-business-securi/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De4WaVeh7TV/?psln=MXdxbjQ0czFxa3Ftcw==