Hapur News : हापुड़ पुलिस कार्यालय में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी महेश कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और अपराध रोकने के लिए उनके सुझाव भी लिए गए।

सीसीटीवी कैमरों को लेकर एएसपी ने दिए निर्देश
एएसपी महेश कुमार ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठानों के प्रवेश द्वार मुख्य परिसर और आसपास के क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि कैमरे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका चौबीस घंटे चालू रहना भी बेहद जरूरी है। सभी व्यापारी समय पर कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच करते रहें ताकि आवश्यकता पड़ने पर फुटेज स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो सके।
अपराध रोकने में मददगार साबित होते हैं सीसीटीवी
एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में काफी मददगार होते हैं। किसी भी आपराधिक घटना के घटित होने के बाद जांच के दौरान कैमरों की फुटेज से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलते हैं। साफ और स्पष्ट फुटेज से आरोपियों तक पहुंचना आसान हो जाता है।
पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील
एएसपी महेश कुमार ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा से जुड़ी समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल होना बेहद आवश्यक है। आपसी सहयोग से ही जनपद में अपराध मुक्त वातावरण बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-food-department-raids-shiv-food-products/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De4nszqhm05/?mdxt=MW1wZ2I5MzBqdGd5bg==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में बच्चों के खेलने को लेकर महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार गिरफ्तार - GBN Tod