Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में शिव फूड प्रोडक्ट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 752 लीटर कुकिंग मीडियम सीज

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में शिव फूड प्रोडक्ट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 752 लीटर कुकिंग मीडियम सीज

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात गढ़मुक्तेश्वर स्थित शिव फूड प्रोडक्ट्स की वेजिटेबल फैट यूनिट पर छापा मारा। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में टीम ने 752 लीटर कुकिंग मीडियम जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 4.70 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान यूनिट में रजिस्ट्रेशन और निर्माण में अंतर मिला। इस पर टीम ने दो पैक और एक खुले कुकिंग मीडियम समेत कुल तीन नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

कमियां दूर करने को मिलेगा नोटिस, जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

छापेमारी के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, मोहित कुमार, विपिन कुमार, सोमेंद्र सिंह और सहरिश सदात शामिल रहे। विभाग की ओर से कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की जाएगी। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि जब्त किया गया माल कारोबारी की देखरेख में रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-commotion-at-a-cng-pump-on-the-garh-highwa/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DezvxCBz_v4/?vrfl=MWNuMXc4a3BtN2gzdw==