Hapur News : गढ़ हाईवे पर सीएनजी पंप पर हंगामा, सर्टिफिकेट मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट

Hapur News : गढ़ हाईवे पर सीएनजी पंप पर हंगामा, सर्टिफिकेट मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास स्थित सीएनजी पंप पर बुधवार शाम जमकर हंगामा हुआ। सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने पर एक कार चालक ने अपने परिचितों को बुलाकर पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस घटना में सुपरवाइजर मनीष और कर्मचारी दीपेंद्र घायल हो गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया।

कार चालक ने साथियों के साथ किया हमला

पंप मैनेजर काशिफ के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे बैठ गांव का एक युवक कार में गैस भरवाने आया था। कर्मचारियों ने जब उससे सिलेंडर का सर्टिफिकेट मांगा तो वह बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर चालक ने फोन कर अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद पंप परिसर में लाठी डंडों से कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

पुलिस जांच के बाद दोनों पक्षों में समझौता

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सर्टिफिकेट को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-all-schools-in-hapur-will-remain-closed-to/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DezUjspBdzO/?vrfl=MTk1cHJvNHIyY3FxcQ==

2 Comments

Comments are closed