Hapur News : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में खेड़ा गेट के पास स्थित खाद सोसायटी में शुक्रवार देर रात पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास पटाखे रखने और बेचने का लाइसेंस नहीं था।
गश्त के दौरान मिली सूचना
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खाद सोसायटी के पास एक व्यक्ति पटाखे बेचने के लिए खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो युवक ने भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहल्ला सद्दीकपुरा छप्पर वाली मस्जिद निवासी इरफान के रूप में हुई।
कई प्रकार के पटाखे बरामद
तलाशी के दौरान 6 कार्टून पटाखे बरामद हुए जिनमें रंगीन चिंगारी, फूलझड़ी, अनार, चकरी और बम सहित कई प्रकार के पटाखे शामिल थे। पुलिस ने नमूने लेकर शेष पटाखों को सील कर दिया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-farmers-stage-a-sit-in-at-the-collectorate/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DekPP9chkhr/?xtok=bmN1OGpld2VmZnN2



