Hapur News : हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधान परिषद की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मतदाता सूची में हुई अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग रखी गई।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर उर्फ बबलू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विभिन्न संस्थानों में काम करने वाले लोगों के नाम उनकी सहमति के बिना मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। सपा ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए भाजपा नेताओं की भूमिका का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय के बाहर भी विरोध जताया और प्रशासन से नामों की जांच की मांग की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी और किसी भी सूरत में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता संजय यादव, अय्यूब सिद्दीकी, श्यामसुंदर भुर्जी, याद इलाही कुरैशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-carcass-of-a-nilgai-calf-found-hanging-fro/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dd86ZF1BSv4/?stkn=MzY5bW1vbGhzMTlz





Pingback: Hapur News : हापुड़ में दो लाख के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार - GBN Today