Hapur News : हापुड़ में पनीर फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा, 13 क्विंटल माल नष्ट

Hapur News : हापुड़ में पनीर फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा, 13 क्विंटल माल नष्ट

Hapur News : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात सिम्भावली क्षेत्र के टोडरपुर गांव में पनीर निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 1300 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 74 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस बल के साथ की गई।

तीन सटी इकाइयों से बरामद हुआ सैकड़ों किलो पनीर

विभाग के अनुसार टीम ने टोडरपुर में जहीर पुत्र जमील, कादिर और जमीर की पनीर निर्माण इकाइयों पर दबिश दी। तीनों इकाइयां एक दूसरे से सटी हुई थीं। जांच के दौरान जहीर के यहां से करीब 320 किलो, कादिर के यहां से 350 किलो और जमीर के यहां से 550 किलो तैयार पनीर बरामद हुआ। तीनों स्थानों से पनीर और दूध के नमूने भी लिए गए।

गंदगी में बन रहा था पनीर, मौके पर ही कराया नष्ट

अधिकारियों ने बताया कि पनीर का निर्माण और भंडारण गंदी परिस्थितियों में किया जा रहा था। मिलावट की आशंका और खराब स्वच्छता को देखते हुए बरामद पनीर को कारोबारियों की मौजूदगी में नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इसी गांव में सरताज के प्रतिष्ठान पर भी जांच की गई जहां से पनीर और दूध का नमूना लेने के साथ करीब 80 किलो पनीर नष्ट कराया गया।

नमूने लैब भेजे गए, अभियान जारी रहेगा

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि कुल 1300 किलो पनीर नष्ट किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 74 हजार 680 रुपये है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान किसी भी इकाई में कोई अपमिश्रक नहीं मिला है। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/robust-security-arrangements-in-meerut-zone-for/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DcvBNjQhDZN/?igsi=MWxjcmpxNjI0a2s5dQ==